रोजगार का मौका, एक्जिक्यूटिव एजेंट, टीम लीडर की नियुक्ति के लिए 8 फरवरी को होगा कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

Image

नाहन, 2 फरवरी – नरेश कुमार राधे

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जितेन्द्र बिन्द्रा ने बताया कि मैसर्ज शिमनित इंडिया प्रालि कालाअंब , सिरमौर द्वारा 07 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय, नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि शिमनित इंडिया प्रा.लि. द्वारा प्रोसेस एक्जिक्यूटिव एजेंट, टीम लीडर के सात पदों पर 12वीं तथा स्नातक पास युवा एवं युवती अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

इन अभ्यर्थियों की आयु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए तथा उन्हें अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 15 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 8 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित किये जा रहे कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र के साथ अपना बायोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन के दूरभाष न. 01702-222274 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...