रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग द्वारा “दीपावली मिलन” कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

आज दिनांक 08-11-2023 को हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग द्वारा दीपावली के अवसर पर “दीपावली मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कर्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने की तथा संचालन डा० किमी सूद, मानद सचिव, अस्पताल कल्याण शाखा
ने किया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था, जिसके अंतर्गत “स्वयं सहायता समूह” द्वारा लोकल पर वोकल की तर्ज़ में दीपावली के अवसर पर निर्मित किए उत्पादों की बिक्री हेतु 7 स्टाल लगाये, जिसमें हाथ से निर्मित खाद्य पदार्थ, कृत्रिम जेवर आदि स्टाल का प्रमुख हिस्सा थे, तथा इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के अतिरिक्त
विभिन्न खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया तथा विजेता को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के समापन में डा० किमी सूद, मानद सचिव अस्पताल कल्याण शाखा ने कहा कि भविष्य में भी रेडक्रॉस नारी सशक्तिकरण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

इन्होने लिया भाग

इस कार्यक्रम में डा० साधना ठाकुर, (पूर्व सदस्य,राष्ट्रीय रेडक्रॉस प्रबंधक समिति), विमला कश्यप, अनिला कश्यप, झुम्पा जम्वाल, अनिला कश्यप, तरुणा मिश्रा सहित 60 सदस्यों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...