रिहायशी मकान के लैंटर पर खड़ी स्विफ्ट डिजायर चोरी

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

पुलिस थाना रक्कड़ के अंर्तगत रक्कड़ थाना से तकरीबन 1 किलोमीटर दूर बीती रात सड़क किनारे रिहायशी मकान के लैंटर पर खड़ी स्विफ्ट डिजायर (एचपी36सी4784) निजी कार के चोरी होने की वारदात का मामला प्रकाश में आया है |

कार के मालिक सुरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात तकरीबन 2:30 बजे जब वह रक्कड़ में जारी रामलीला खत्म होने के उपरांत जब बे घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि लैंटर पर पार्क की गई कार गायब थी तथा घटनास्थल पर टूटे हुए कांच के टुकड़े पड़े थे | कार मालिक सुरजीत ने चोरी की इस घटना के तुरंत बाद आसपास छानबीन की तथा पुलिस थाना रक्कड़ में इस चोरी की वारदात बारे सूचित किया |

इस घटना की पुष्टि करते हुए रक्कड़ पुलिस थाना के प्रभारी चरंजीलाल शर्मा ने कहा कि पुलिस टीम गायब हुई कार की तलाश कर रही है तथा सड़क किनारे सभी सीसीटीवी की वीडियो फुटेज को खंगाला जा रहा है व जल्द ही कार को बरामद कर लिया जाएगा |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...