रिश्वत लेते पकड़ा पंचायत सचिव, पूर्व सैनिक की शिकायत पर विजिलेंस ने धरा

--Advertisement--

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा 

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की एक पंचायत के सचिव को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। धर्मशाला से आई विजिलेंस टीम ने पंचायत सचिव को मौके पर पांच हजार रुपए लेते पकड़ा है।

सूत्रों के अनुसार एक पूर्व सैनिक ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि पंचायत सचिव उनके घर के रास्ते के निर्माण कार्य के बदले रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी जांच की और फिर एक योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को पैसे लेकर पंचायत सचिव के पास भेजा। जैसे ही पंचायत सचिव ने पैसे लिए टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को पूछताछ के लिए धर्मशाला ले गई।

बताया जा रहा है कि बुधवार को पंचायत सचिव को अदालत में पेश किया जाएगा । इससे पहले भी विजिलेंस ने ब्लॉक विकास अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा था और अब पंचायत सचिव की गिरफ्तारी से हडक़ंप है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...