
चामुंडा/कांगड़ा- राजीव जसबाल
संस्था बेटियां फाउंडेशन ने गांव पद्दर पंचायत के आंगनवाडी केन्द्र में पंचायत और संस्था के सहयोग से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें संस्था के जिला अध्यक्ष पूजन भंडारी ने बताया कि कोरोना माहमारी के समय दिन रात समाज सेवियों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गरीव लोगों की मदद के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है उन सभी महान आत्माओं को बेटियां फाउंडेशन संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रधान इंदु रानी उप प्रधान बॉबी गोस्वामी व संस्था के सदस्यों ने आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, समाजसेवियों,स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों , पुलिस विभाग , राजस्व विभाग पंचायत सदस्यों को कोरोना योद्धा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रधान इंदु रानी ने समारोह में आये हुए सभी कोरोना योद्धाओं का स्वागत किया वहीं उपप्रधान बॉबी गोस्वामी ने मंच संचालन कर सभी कोरोना योद्धाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने यह भी बताया कि इस महामारी के समय जहां अपने भी साथ छौड़ गए थे वहीं इन फ्रंट लाइन योद्धाओं ने मोर्चा सम्भालते हुए कोरोना से मरने वाले लोगों का अंतिम संस्कार करने में अहम भूमिका निभाई। और गांव में घर घर जाकर पूरे गांव को सेनेटाइज्ड किया और पूरे गांव वासियों को घर घर जाकर मास्क बांटे , जरूरतमंद और गरीब लोगों को घर घर जाकर जरूरत का सामान और राशन की किटें भी बांटी ,वहीं सभी गांववासियों को जागरुक भी किया ।
वहीं समाजसेवियों द्वारा इस विकट परिस्थिति में अपना समय देने के साथ साथ आर्थिक सहायता भी की और हमारा मार्ग दर्शन भी किया। इस मौके पर पूजन भंडारी ने कहा कि हर कोई अपने लिए सब कुछ कर रहा है पर हम किसी दूसरों के लिए थोड़ी सी मदद करते हैं और सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है तो लगता है हमारा जीवन सार्थक हो गया है।
इस मौके पर पद्दर पंचायत की पूर्व प्रधान मधुवाला, ब्लाक समिति सदस्य अन्जू देवी,संस्था के सहायक प्रधान त्रिलोक धीमान, अनिल गुप्ता कोषाध्यक्ष, प्राथमिक विद्यालय की हेड टीचर चम्पा कपूर, सुलोचना, ओम प्यारी,कुलदीप,अनिल, जगदीश, सोनू,बन्दना,लक्ष्मी, निशा,संतोष,संदीपना,प्रेम लाता,सरोज,अनिता,सोनी पाल,रजनी,नीलम,संतोष पंचायत सचिव, एसआई प्रमोद,दलवीर, वीरेंद्र, सुनीत,राजिंद्र, संजीव सूरी,प्रदीप चड्डा,ऋषभ,संदीप,सैम्फी, सुदर्शनचड्डा, अनिता चड्डा,मंजू,विजय चड्डा, नवागल, अंश, आशीष, संजू, विजय, शेखर, टिंकू,ज्योति, मधु,ऋषि वालिया,अजय गोस्वामी, दीपू,संजना शर्मा ,जीतो वालिया,राम प्रसाद, अनिल कपूर आदि मौजूद थे।
