राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

--Advertisement--

राष्ट्रीय संकल्प दिवस पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि, राष्ट्रीय संकल्प दिवस की लोगों को दिलाई शपथ, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी किया याद।

शिमला – नितिश पठानियां 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिरकत की और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ भी दिलाई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय संकल्प दिवस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थी और वह देश की पहली ऐसी प्रधानमंत्री बनी जिन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध आवाज उठाई और इस चुनौती का मजबूती से सामना किया।

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें भी याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के जो कार्य थे उन्हें हमें याद रखना चाहिए। सरदार पटेल लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और जो फैसले वो करते थे उन्हें अमलीजामा पहनाया जाता था।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की छोटी-बड़ी रियासतों को मिलकर जब देश को एकजुट करने की बात जब सामने आई तो उसमे सरदार पटेल की बहुत बड़ी भूमिका थी।

इस दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देश भक्ति और भजन गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की भी बधाई दी।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, पार्षदगण, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...