राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता: धर्मशाला में देश के 900, हिमाचल के 18 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल में पहली बार हो रही महिला और पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता नगरोटा बगवां में 6 से 13 अक्तूबर तक होगी। देशभर से 900 से अधिक खिलाड़ी इसमें अपना दमखम दिखाएंगे।

प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ ने तैयारियां पूरी कर दी है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सूबे के खिलाड़ियों को खासी उम्मीद है। इससे पहले प्रदेश के इतने खिलाड़ियों की कभी क्वालीफाई भी नहीं किया था। यह पहला मौका जब एक साथ 18 खिलाड़ियों ने इसमें क्वालीफाई किया है।

हिमाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ के महासचिव राज कुमार जंवाल और अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सूबे के 18 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले आंकड़ा 10 तक रहता था। अंतरराष्ट्रीय रेफरी और हिमाचल भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को टूर्नामेंट के लिए निदेशक नियुक्त किया है।

ये खिलाड़ी लेंगे हिस्सा 

प्रतियोगिता में महिला के 45 किलोभार में कशिश, जूनियर वर्ग के 55 किलोभार वर्ग में निधि ठाकुर, 76 किलो में प्रज्ञा शर्मा, 87 प्लस में सोनाक्षी राणा, सीनियर कैटेगरी के 45 किलोभार में प्रियंका चौधरी, 55 किलोभार में काजल चौधरी, 71 किलोभार में कृतिका राणा, 81 किलोभार में रक्षा और 87 किलोभार में मनीषा शामिल हैं।

जबकि पुरुष वर्ग की जूनियर कैटेगरी के 67 किलोभार में हर्ष, 73 किलोभार में ईश्वर सिंह, 96 किलोभार में रमनदीप मेहता, 102 किलोभार में गोल्डी खान, सीनियर कैटेगरी के 73 किलोभार में याद राम, 96 किलोभार में अभिषेक, 102 किलोभार में विकास ठाकुर और अश्वर खान और 109 किलोभार में दीपक कुमार भाग लेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में विधायक को अपनी नेम प्लेट लगाने की लगी होड़ 

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता सरवीन चौधरी ने कालियाड़ा...

हिमाचल: सेना में शामिल हुए 400 अग्निवीर, देश की सेवा करने की खाई सौगंध; यहां मिला कठोर सैन्य प्रशिक्षण

हिमखबर डेस्क  14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में प्रशिक्षण के...

HAS की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए इन 71 अभ्यर्थियाें ने किया क्वालीफाई

शिमला - नितिश पठानियां  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (एचएएस)...

असिस्टैंट प्रोफैसर के पर्सनैलिटी टैस्ट के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य शिक्षा...