राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से पेफी हुई सम्मानित

--Advertisement--

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में किया सम्मानित

ज्वाली – अनिल छांगु

फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी के सदस्य व हिमाचल के प्रतिनिधि अशोक धीमान ने कहा कि नई दिल्ली में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) के राष्ट्रीय सचिव डॉ पीयूष जैन को प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार” से सम्मानित किए जाने से हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन व प्रेरणा मिलेगी।

अशोक धीमान ने कहा कि यह सम्मान भारत सरकार द्वारा उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जो खेलों को प्रोत्साहन देने में उल्लेखनीय योगदान देते हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ पीयूष जैन को यह पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर उन्होंने पेफी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन खेलों को प्रोत्साहन देने और शारीरिक शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह पुरस्कार केवल डॉ पीयूष जैन का ही नहीं बल्कि पूरे शारीरिक शिक्षा और खेल समुदाय का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें और उनके संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए प्रेरित करेगा। इस पुरस्कार के साथ, पेफी और उसके नेतृत्व में कार्य कर रहे सभी सदस्य भारत में खेल और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए उत्साह और जोश के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गग्गल चौक पर जगरूप सिंह की मुस्तैदी, जाम से मिल रही राहत

गग्गल चौक पर जगरूप सिंह की मुस्तैदी से जाम...

दिल्ली में पहाड़ी भाषा अकादमी स्थापित करने की मांग, प्रचार-प्रसार और संरक्षण पर जोर

पहाड़ी भाषा के प्रचार-प्रसार और संरक्षण को बढ़ावा देने...

पिता का साया उठा, फिर भी नहीं टूटा हौसला! नेशनल मेडलिस्ट राशि की मदद को आगे आए सुनील शर्मा

भीड़ा की प्रतिभाशाली एथलीट राशि ने अंडर-23 नेशनल एथलेटिक्स...