रात को पुराना अड्डा सपड़ी तक सवारियां लेकर जाएंगी सभी बसें

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

बाहरी राज्यों और लोकल रूटों पर दौड़ने वाली बसें अब पुराना बस अड्डे सपड़ी में सवारियां छोड़ने आएंगी। शाम आठ बजे से लेकर सुबह सात बजे तक सभी रूटों की बसों को पुराना बस अड्डा में जाना अनिवार्य कर दिया गया है।

यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए परिवहन निगम ने यह व्यवस्था कर दी है। इसके निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। दरअसल, रात को बाहरी राज्यों से आने वाली लंबे रूटों की बसें सवारियों को कसाकड़ा स्थित न्यू बस स्टैंड में उतार देती हैं। इससे लोगों को शहर तक पहुंचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बाहरी जिलों से लंबा सफर कर चंबा पहुंचने वाले यात्रियों को रात के समय टैक्सियां न मिलने पर पैदल सामान सिर या कंधों पर उठाकर सफर करना पड़ता है। बुजुर्गों और महिलाओं को ज्यादा परेशान होना पड़ता है। इस समस्या के समाधान को लेकर प्रबुद्धजन, विभिन्न सामाजिक संगठन आरएम से मांग उठा चुके हैं। ऐसे में अब आरएम ने नए आदेश जारी कर दिए हैं।

देहरादून, परवाणू-शिमला, भरमौर-होली, चंबा-शिमला वाया कांगड़ा, चंबा-मनाली, चंबा-मंडी, चंबा-पठानकोट और चंबा-अमृतसर रूटों की बसें सुबह सात बजे चंबा से बाहरी जिलों और जिले के भीतर के रूटों पर रवाना होती हैं। रात 8:00 बजे के बाद बाहरी राज्यों से बसें चंबा बस स्टैंड में पहुंचती हैं।

सुबह चंबा-शिमला वाया कांगड़ा, चंबा-मनाली, चंबा-मंडी समेत चंबा-भरमौर-होली, तीसा, लंगेरा समेत आस-पास के रूटों पर न्यू बस स्टैंड से रवाना होती रहती है। ऐसे में शहर के लोगों को भी रूटों के लिए नया बस स्टैंड आकर बसें पकड़नी पड़ती हैं। अब पुराने अड्डे तक बसें आने से सवारियों को काफी राहत होगी।

आरएम शुगल सिंह के बोल

आरएम शुगल सिंह ने बताया कि अब पुराने बस स्टैंड तक सुबह सात बजे तक और रात आठ बजे के बाद लंबे और लोकल रूटों की बसें सवारियों को छोड़ने और वापस लाने के लिए बसें सपड़ी स्थित पुराने बस स्टैंड तक आएंगी। इसके लिए बाकायदा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...