राज्य रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने किया डलहौजी मिलिट्री स्टेशन का दौरा

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरूंग 

आज रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटक मंत्री अजय भट्ट ने डलहौजी मिलिट्री स्टेशन का दौरा किया। उनका यहां पहुंचने पर सेना के अधिकारियों सहित डलहौजी के एसडीएम जगन ठाकुर व डीएसपी डलहौज़ी संजीव भाटिया ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया ।

राज्य रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने यहां बलून मैदान में नवीनतम तकनीक पर आधारित हथियारों का जायजा लिया और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने व हथियारों के ढाचांगत विकास की और आह्वान के लिए सेना को बताया ।

इसके साथ ही उन्होनें सशस्त्र बलों से उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और राष्ट्र निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने का आग्रह किया। नवीनतम हथियारों की इस प्रदर्शनी के दौरान दाह डिविजन के G.O.C और डल्हौजी मिलिट्री स्टेशन के कमांडर जितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

इसी दौरान राज्य रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने यहां ब्लून मैदान में उपस्थित सेना के अधिकारियों व जवानों के साथ सामूहिक चाय के साथ, सबसे मुलाकात की व मार्ग-दर्शन किया अजय भट्ट ने दाह डिवीजन की फारमेशनों और युनिटों का भी दौरा किया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...