राज्यपाल 23 को करेंगे तकनीकी विवि के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता

--Advertisement--

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 22 को

हमीरपुर 21 नवंबर – हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का पांचवां दीक्षांत समारोह 23 नवंबर को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

सुबह 10 बजे आरंभ होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल करेंगे जबकि, नीति आयोग के सदस्य विनोद कुमार पॉल समारोह के मुख्य अतिथि और हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा, आवास और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 22 नवंबर शाम को ही हमीरपुर पहुंच जाएंगे और 23 नवंबर को दीक्षांत समारोह की समाप्ति के तुरंत बाद शिमला लौट जाएंगे।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 22 को

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजे जिला परिषद के सम्मेलन हॉल में आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता सांसद अनुराग सिंह ठाकुर करेंगे। एडीएम एवं डीआरडीए के परियोजना निदेशक राहुल चौहान ने इस बैठक के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं की रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...