राज्यपाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ – उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

--Advertisement--

चंबा का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी, विधानसभा अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या के होंगे मुख्य अतिथि 

चम्बा – भूषण गुरुंग      

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 28 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला – 2024 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। राज्यपाल के  तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि राज्यपाल 27 जुलाई (शनिवार) को सायः चंबा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह में रहेगा।

28 जुलाई को राज्यपाल सुबह 9.20 बजे श्री लक्ष्मी नारायण जी को मिंजर अर्पित करने के पश्चात सुबह 10 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल सांय 8.35 बजे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि भाग लेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा। राज्यपाल 29 जुलाई को सुबह 5.30 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जाएंगे। वह सुबह 8.30 बजे चंबा से कांगड़ा रवाना होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 28 को अंतरराष्ट्रीय मिंजर् मेला- 2024 के शुभ आरंभ अवसर पर राज्यपाल महोदय के साथ रहेंगे।

29 जुलाई को कुलदीप सिंह पठानिया अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे। वह 30 जुलाई को सुबह 11 चंबा से सिहुन्ता रवाना होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 31 जुलाई को 11.30 बजे सिहुन्ता से शिमला प्रस्थान करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...