राजेश डडवाल का भजन “मां ज्वाला जो स्नेहा”मचा रहा सोशल मीडिया पर धमाल

--Advertisement--

Image

शाहपुर – अमित शर्मा

शाहपुर के साथ लगती पद्दर पंचायत से संबंध रखने वाले युवा पहाड़ी लोक गायक राजेश डडवाल का एक और नया गाना”मां ज्वाला जो स्नेहा” नवरात्रि के शुभ अवसर पर रिलीज किया गया है।

यह गाना हारचकियाँ के दुर्गा मन्दिर,काथला माता ज्वालादेवी मन्दिर में फिल्माया गया है। इसमें संगीत हिमाचल के जाने माने संगीतकार शुभम शर्मा ने दिया है और निर्देशन व गायन खुद राजेश डडवाल ने किया है।

गायक राजेश के और भी बहुत से गाने हैं, जिन्हें काफी पसंद किया गया है। जिनमें से पावो देरनु तेरा वो खराब,बकीला दी धी, सो गद्दिया, तनु तेरे सोगी नचना,गद्दी भोला भाला, बिंदु प्यारिये,लोहे दिया टेरनुआ और बहुत सारे गाने हैं। गाने के रिलीज के मौके पर राजेश डडवाल ने बताया कि गाने को यूट्यूब चैनल आर डी प्रोडक्शन पर रिलीज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उनके बहुत से गानों को जनता काफी पसंद कर रही है, इससे पहले भी कई गाने रिलीज हुए हैं, जिसमें जनता ने उन्हें प्यार दिया है।

उन्होंने किशोर चंद चौधरी,राकेश कुमार शिखा शर्मा,शुभम,सुनील, शुभम,पूजा बन्दना,ब्रेब वरियाम का आभार जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...