निरमंड के पास सतलुज में समाई कार; अभी तक नहीं लग पाया सुराग

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

कुल्लू जिला के तहत छोटी काशी निरमंड के प्रवेश द्वार बजीर बाबड़ी में मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में समा गई, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार प्रात: बजीर बाबड़ी के समीप एक कार नंबर एचपी 35- 7438 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना ब्रो थाना को मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंच गई और नदी में लापता कार को ढूंढने में जुट गई। पुलिस के साथ कुछ अन्य लोग भी नदी के किनारे उतर कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन व उसमें सवार व्यक्ति की तलाश में जुटे हैं।

डीएसपी ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति की शिनाख्त राजकुमार निवासी मालिधार निरमंड के रूप में हुई है, जिसे अभी तक खोजा नहीं गया है।

उन्होंने बताया कि सतलुज का पानी इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है, मगर जिस स्थान से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वहां नदी की गहराई अधिक होने है। यदि लापता गाड़ी व व्यक्ति का सुराग नहीं मिलता है तो, सरकार व उच्चाधिकारियों से यहां एनडीआरएफ के गोताखोरों को बुलाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...