राजा का तालाब में आर्थिक मदद को आगे आया स्कूल स्टाफ, स्वजनों को सौंपी राशि

--Advertisement--

Image

राजा का तालाब- अनिल शर्मा

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड़ राजा का तालाब द्वारा एक स्कूल स्टाफ सदस्‍य की मृत्यु के बाद उसके स्वजनों की आर्थिक मदद कर मिसाल पेश की है। पाठशाला सुतराहड़ में कार्यरत अजय कुमार(35) (कुक) किडनी की बीमारी से ग्रसित होने की वजह से 10 सितंबर को उसकी मौत हो गई थी। अजय कुमार पिछले चार वर्षों से इस बीमारी से जूझ रहा, जिस वजह से उसके शरीर में रक्त का संचार सही नहीं हो रहा था। वह सिर्फ डायलसिस के सहारे ही जिंदगी जीने को मजबूर हो चुका था।

मृतक अपने पीछे चार महीने की बेटी, पत्नी और मां, बाप को छोड़कर गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए संघ अध्यक्ष बलदेव सिंह अनुसार गोलवा स्कूल 4500, हरनोटा 3500, सुखार,400, ध्याला 3000, छत्र 3800, मगवाल 4500, लारथबाड़ी 3300, मिजग्रा 3500,राजा का तालाब 4800, गनोह 3500, डॉगला 3800, गंगथ 6150, गारन 4400, काथल 3100, अताहड़ा 3250, बरंडा 2750, दीनी 2200 प्राथमिक स्कूलों के स्टाफ सहित दीप धीमान पूर्व महासचिव 1000, बाबू राम 1000 और कुलदीप सिंह आदि ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करके मानवता की पहचान करवाई है।

73000 हजार रुपये का चैक खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक नरेश कुमार शर्मा, महासचिव राजेन्द्र शर्मा के सौजन्य से मृतक अजय कुमार के परिजनों को दिया गया है। बलदेव सिंह ने इस पुनीत कार्य के लिए समस्त स्कूल स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...