राजपूत सर्वहित कल्याण सभा फतेहपुर ने केवल कृष्ण की पत्नी को सहायता राशि भेंट की

--Advertisement--

Image

राजा का तालाब/अनिल शर्मा :-

 

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर राजपूत सर्वहित कल्याण सभा फतेहपुर के सदस्यों ने रविवार को राजा का तालाब में कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले समाचार विक्रेता केवल कृष्ण के घर पर जाकर उसकी पत्नी को सहायता राशि भेंट की। वहीं परिवार को ढाढ़स बंधाकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

 

इससे पहले राजपूत सर्वहित कल्याण सभा ने कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पंचायत बरोट वनाल के गांव वतलाहड़ में मनाई। जिसमें सभा सदस्यों ने महाराणा प्रताप की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित किए व दो अन्य गरीब परिवारों की अनोह दियाल की अनाथ बच्ची व वतलाहड़ गांव की बिन बाप की बेटी को 5100 -5100 रुपए दिए।

 

वहीं प्रतिमाह एक हजार रुपए देने का वादा किया। सभा प्रधान नरेंद्र मनकोटिया ने बताया कि सभा हमेशा से ही गरीब परिवारों के उत्थान के लिए आगे रही है। इसी कड़ी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर तीन परिवारों की मदद की गई है । वहीं सभा चैयरमैन राघव पठानिया ने बताया कि सभा का निर्माण ही गरीबों की मदद के लिए किया गया है।

 

उन्होंने सभा में उपस्थित सभी लोगों से आवाहन किया कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में सभा से जुड़ें।ताकि सभा ऐसे और कई परिवारों की मदद के लिए आगे आ सके।

 

इस मौके पर सभा की बरिष्ठ कार्यकारिणी के वी एस राणा, डॉ.भूरी सिंह, करनैल सिंह राणा, रघुबीर सिंह पठानिया, ताराचंद संबियाल, पूर्व प्रधान जगदेव सिंह, डी एस स्पेहिया, नरेंद्र जसरोटिया, सुरजीत सिंह जसरोटिया, सचिब बलजीत राणा,बरोट के पूर्ब प्रधान उत्तम सिंह, ओंकार सिंह, सुभाष सिंह, वीना राणा, इन्दु राणा, बीडीसी सदस्य तमन्ना धीमान व अन्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...