राजकीय हाइड्रो अभियांत्रिकी महाविद्यालय ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, जुटाया 81 यूनिट रक्त

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां, राजीव जसवाल 

राजकीय हाइड्रो अभियांत्रिकी महाविद्यालय ऑफ कैंपस नगरोटा बगवां में राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस ) इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 16-11-2021 को किया गया।

शिविर का उद्घाटन राजकीय हाइड्रो अभियांत्रिकी महाविद्यालय के निदेशक महोदय आर.के. अवस्थी और राजीव गांधी अभियांत्रिकी महाविद्यालय के निदेशक महोदय पी.पी. शर्मा ने किया।

इस शिविर के सफल आयोजन के लिए डॉ राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के रक्त केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डाॅ विकास नैय्यर व उनकी संपूर्ण टीम और नगरोटा बगवां सेवि॓यस क्लब की संपूर्ण टीम का सहयोग रहा।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी अध्यापक श्री निखिल राठौर जी ने बताया कि मौके पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक गण व विद्यार्थी मौजूद रहे और साथ ही उन्होंने बताया कि इस शिविर में 120 छात्र- छात्राओं ने अपना पंजीकरण करवाया जबकि 81लोगों ने ही रक्तदान किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...