ज्वाली – शिबू ठाकुर
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड का दसवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
विद्यालय की छात्रा सिमरन ने 665 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही आदर्श जरियाल ने 620, दूसरा स्थान प्राप्त किया सोनम धीमान और वंदना देवी ने 598 अंक हासिल करके तीसरा स्थान प्राप्त किया वहीं स्कूल एवं माता-पिता का नाम रोशन किया।
इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके अभिभावकों को भी बधाई दी।

