राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में एड्स पर फैलाई जागरुकता

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

आज दिनांक 1 दिसम्बर 2023 को राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ के रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं तथा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 30 नवंबर 2023 को क्लब द्वारा पोस्टर, स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।

जिसमें पोस्टर निर्माण में अनिकेत गुलेरिया ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय, नेहा ने तृतीय तथा अंजलि ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। नारा लेखन में अंजलि ने प्रथम, अनिकेत गुलेरिया ने द्वितीय, रोहित ने तृतीय तथा पलक ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया।

निबंध लेखन में कृतिका गुलेरिया ने प्रथम, कंचन ने द्वितीय तथा पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आज 1 नवंबर 2023 को क्लब के विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाली गई तथा रिब्बन का चिह्न बनाकर सभी को संदेश दिया। सायं को डॉ राकेश कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को व्याख्यान दिया तथा उन्हें एड्स की विस्तृत जानकारी दी।

इसी के साथ उन्होंने एड्स संबंधी भ्रमों को भी दूर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में तथा अपने आस पड़ोस में जागरूकता फैलाने के लिए भी प्रेरित किया। अन्त में रेड रिबन प्रभारी प्रो प्रिया ने मुख्य अथिति का भी धन्यवाद ज्ञापन किया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो केवल कुमार शर्मा, प्रो अजय कुमार, प्रो पुष्पा यादव, प्रो नेहा चौधरी, प्रो काकू राम, प्रो राजेश, प्रो आशीष, प्रो प्रिया, प्रो युवराज, प्रो रंजीत, प्रो अभिषेक, प्रो प्रिया, प्रो नीलकमल, प्रो ज्योति, प्रो नेहा वर्मा, तथा पुस्तकालय अध्यक्ष रजनीश चंद, कार्यालय अधीक्षक शिशुपाल शर्मा, कुलभूषण शर्मा तथा लिपिक राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...