
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
आज दिनांक 29सितंबर 2021 को राजकीय महाविद्यालय झंडुत्ता में स्वर्णिम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर नीना वासुदेवा ने की।
इस स्वर्णिम जयंती के उपलक्ष पर उन्होंने महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्य के 50 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और अपने वक्तव्य में कहा कि हिमाचल ने इन 50 वर्षों में हर क्षेत्र में प्रगति की है।
आज से 50 वर्ष पहले हिमाचल के लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था। परंतु समय के साथ हिमाचल प्रदेश में बहुत विकास हुआ है। इस कार्यक्रम के समन्वयक प्रोफेसर अनिल जमवाल रहे। इस कार्यक्रम में मंच संचालन प्रोफेसर शालिनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया जिनमें भाषण प्रतियोगिता, ,नारा लेखन , एकल गान ,पोस्टर मेकिंग रही।
इस कार्यक्रम में प्रोफ़ेसर रेखा ,प्रोफ़ेसर अनुप्रिया, प्रोफेसर नवीन शर्मा, प्रोफेसर दामोदर और प्रोफेसर अर्चना शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान पर क्रमशःकाजल, अनु , किरण लता सोनाली रहे।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय तृतीय स्थान पर अक्षय, अनीता , किरण लता व अनु का रहा।
पोस्टर मेकिंग में प्रथम ,द्वितीय स्थान काजल और शालिनी रहे ।
एकल गान प्रतियोगिता में प्रियांशु कपिल का प्रथम स्थान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्या ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर सतीश चंदेल, प्रोफेसर सुरेश उपस्थित रहे।
