ये क्या ! पूरा होने से पहले ढह गया लाखों का डंगा, कई घरों को खतरा

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

बल्ह हलके की गोडा गागल पंचायत के सिंहन गांव में निर्माण कार्य में बरती गई कोताही से लाखों रुपये का डंगा पूरा होने से पहले ही ढह गया है। इससे गांव के लिए घरों को खतरा पैदा हो गया है। प्री मानसून दस्तक देने को तैयार है। ऐसे में बारिश से यहां बड़ा हादसा पेश आ सकता है।

ग्रामीण कई दिनों से पंचायत प्रधान से क्षतिग्रस्त डंगे की मरम्मत करने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन प्रधान उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं है। गांव के ज्यादातर घरों को जोड़ने व खेतों तक पहुंचने के लिए एकमात्र संपर्क मार्ग है।

डंगा ढहने से संपर्क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। लोगों को अपने वाहन घर के बजाय सड़क किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं। संपर्क मार्ग पर परम देव की पशुशाला के समीप कुछ माह पहले भूस्खलन हो गया था। मार्ग का करीब 50 फीट हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया था।

पंचायत प्रधान ने यहां करीब डेढ़ माह पहले डंगा लगाने का काम शुरु किया था। पत्थर व सीमेंट से लगाए गए 50 फीट लंबे व 18 फीट डंगे का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया था। पिछले दिनों हुई बारिश से डंगा बीच से ढह गया। इसके बाद प्रधान ने डंगे का काम बंद कर दिया।

ग्रामीण मरम्मत कार्य के लिए गुहार लगाते रहे। थक हार के ग्रामीणों को बीडीओ बल्ह से शिकायत करनी पड़ी। ब्लाक से डंगें के लिए करीब 1.20 लाख रुपये की राशि जारी हो चुकी है। निर्माण कार्य पर करीब पांच लाख के आसपास खर्च हुआ है।

ग्रामीणों ने बीडीओ बल्ह से डंगें का कार्य नए सिरे से करवा मामले की जांच की मांग की है। ग्राम पंचायत गोड़़ा गागल के प्रधाना रामानंद डोगरा से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि डंगे के निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीणों ने वाहनों की आवाजाही शुरु कर दी। दूसरा पानी का रिसाव होने से डंगा क्षतिग्रस्त हो गया।

क्या कहते है अधिकारी

वहीं, खंड विकास अधिकारी बल्ह कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्हें इस संदर्भ में ग्रामीणों की शिकायत मिली है। कनिष्ठ अभियंता को कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...