युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका,10000 से 13000/- रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा वेतन

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, मंडी एस.आर. कपूर ने बताया कि कस्टमर केयर के 400 पदों को भरने के लिए बेरोजगार पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाने हैं।

उन्होंने बताया कि यह साक्षात्कार कम्पीटेंट साइनरजीस प्राईवेट लिमिटिड, सी-157 सेक्टर 73 फेस 7, इन्डट्रीयल एरिया मोहाली द्वारा लिए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और आयु सीमा 32 वर्ष रखी गई है।

आवेदक का नाम जिला मंडी के किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना जरूरी है। कम्पनी द्वारा चयनित आवेदकों को 10000 से 13000/- रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाईड की एक प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र सहित 24 नवंबर को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, मंडी (हि.प्र.) में और 25 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय सुंदरनगर में साक्षात्कार के लिए प्रातः 10ः00 बजे उपस्थित हो सकते हैं । उन्होंने बताया कि साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...