युवती से शिमला में दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर 4 साल किया शारीरिक शोषण

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर की युवती के साथ राजधानी शिमला में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया किया। आरोपी पहले तो शादी के लिए तैयार था, मगर बाद में उसने पीड़िता का अनुसूचित जाति से ताल्लुक होने पर शादी करने से इंकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता सिरमौर जिला की मूल निवासी है। वह शिमला में निजी नौकरी करती है और किराए के मकान में रह रही है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की वर्ष 2020 में विनीत नामक शख्स से मुलाकात हुई, जो दोस्ती में बदल गई। इसके बाद दोनों आपस में मिलने लगे। आरोपित ने पीड़िता के समक्ष शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे पीड़िता ने स्वीकार कर लिया। आरोपी शादी की आड़ में पीड़िता से लगातार दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता जब भी शादी की बात करती तो आरोपी कोई न कोई बहाना लगाकर आगे सरका देता। पीड़िता का आरोप है कि कई बार दुष्कर्म करने के बाद आरोपी अब शादी करने से इंकार कर रहा है। इसके साथ ही गाली-गलौज के साथ जाती सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी करता है। पीड़िता ने शिमला के महिला पुलिस स्टेशन में आरोपित की हरकतों की शिकायत की।

महिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार देर शाम आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2), 417 और एससी एसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपित को गिरफ्तारी करने की कार्रवाई में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...