युवक का जंगल में फंदे से लटका मिला शव

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी, भूषण गुरूंग

चम्बा जिला के चुवाड़ी पुलिस स्टेशन के तहत एक युवक ने घर से कुछ दूरी पर जंगल में जाकर फंदा लगा लिया। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि 2 दिन पूर्व यह 25 वर्षीय युवक जब शाम को घर आया तो उसने परिजनों का कहा कि वह जंगल में शौच करने जा रहा है।

जब काफी देर तक यह युवक वापस नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश में जंगल की ओर निकले। परिजनों ने जब उसे एक पेड़ के साथ फंदे पर लटका देखा तो टहनी तोड़कर युवक को नीचे उतारा।

पुलिस के अनुसार उक्त युवक को अचेत हालत में पहले चुवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर किया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...