मैहतपुर में भीषण अग्निकांड, प्लास्टिक स्क्रैप की इंडस्ट्री में लगी आग, पूरा उद्योग जलकर हुआ राख

--Advertisement--

ऊना, 15 अप्रैल – अमित शर्मा

जिला ऊना के मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कबाड़ उद्योग में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों के चलते लगी इस आग के कारण पूरा उद्योग जलकर राख हो गया है जबकि अंदर भरा स्क्रैप भी पूरी तरह स्वाह हो गया।

मामले की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। पूरी तरह आग की चपेट में आ रहे उद्योग परिसर के साथ लगते अन्य परिसरों को सुरक्षित करने के लिए भी दमकल विभाग ने प्रयास शुरू किए।

मुख्यालय से मौके पर भेजे गए फायर टेंडर से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन आग और भी रौद्र रूप धारण करती गई जिसके चलते साथ लगते औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल से भी फायर ब्रिगेड के फायर टेंडर्स को मौके पर बुलाना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भी जब आग कंट्रोल में नहीं आई तो पड़ोसी राज्य पंजाब के दमकल विभाग को भी सूचित किया गया।

दमकल अधिकारी नितिन धीमान के बोल

जिला के दमकल अधिकारी नितिन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना में काफी नुकसान हुआ है, जिसका अनुमान लगाया जा रहा है हालांकि अग्निकांड के चलते दो मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हुई है, जिसमें अभी भी गिरे हुए भवन के नीचे आग लगी है और उस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है हालांकि इस उद्योग परिसर में प्लास्टिक कबाड़ भरा गया था, जिसके चलते आग भड़कती चली गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...