हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब में मैड़ी मेले के दौरान बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गुरुद्वारा मंजी साहिब की फ्री पार्किंग सेक्टर नंबर दो में एक व्यक्ति का शव हुआ देखा गया। मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव के मुंह से खून निकला हुआ था। इससे क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों और मेले में आए श्रद्धालुओं से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके।
एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल के बोल
एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया गया है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

