‘मेरे बाबू ने खाना खाया’, ट्रोलिंग से नहीं सदमा, ’निक्की नेगी’ ने हंसने वालों को दिया करारा जवाब

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सोशल मीडिया की ट्रोलिंग निक्की नेगी को सदमा भी दे सकती थी, साथ ही वो डिप्रेशन में भी जा सकती थी। लेकिन, हिमाचल की बेहतरीन लोक गायिका निक्की नेगी ने ट्रोलर्स की परवाह नहीं की, बेहद ही खामोशी से कुछ खास करने में जुटी रही।

एक शानदार प्रस्तुति ‘मिस किन्नौरी’ में असल हुनर जैसे ही सामने आया, वैसे ही ट्रोल करने वाले ही निक्की के मुरीद हो गए। जग हंसाई करने वालों को लोक गायिका ने एक करारा जवाब दिया है। चंद महीने पहले ‘मेरे बाबू ने खाना खाया, मेरे बाबू ने दूध पिया…टाइम कम है’ की महज एक-दो पंक्तियों से ही निक्की को ट्रोल कर दिया गया था। ये प्रस्तुति निक्की ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान दी थी।

मशहूर काॅमेडियन भारती ने भी निक्की का खूब मजाक उड़ाया था। भारती ने रील बनाई थी। दिलचस्प बात ये है कि निक्की नेगी ने धमाल मचा रही वीडियो एलबम में भारती की रील को भी फिल्माया है। करीब 24 घंटे से निक्की नेगी की नई एलबम ‘मिस किन्नौरी’ जबरदस्त ट्रेंड कर रही है। साथ ही एक इतिहास बनाने की तरफ भी बढ़ रही है।

वीडियो एलबम में निक्की ने ट्रोलर्स को भी सौ-सौ बार धन्यवाद किया है। पारंपरिक किन्नौरी वेशभूषा में निक्की नेगी की ने ट्रोलिंग को ही गीत में ढालकर ऐसी प्रशंसा बटोरी है कि बड़े-बड़े कलाकार भी मुंह ताकते रह जाएं। निक्की नेगी की ये पेशकश न केवल मनोरंजन से लबरेज है, बल्कि हंसी के ठहाके लगाने पर भी विवश कर रही है।

बहरहाल, युवा लोक गायिका ने इस बात को साबित कर दिखाया है कि मुश्किल समय हो सकता है, लेकिन इसे अच्छे समय में तब्दील किया जा सकता है। सही वक्त का इंतजार संयम से होना चाहिए। संभवतः ऐसी स्थिति में कई मर्तबा युवा अवसाद का भी शिकार हो जाते हैं, लेकिन निक्की ने जटिल समय का सामना बखूबी किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...