मेरी ताजपोशी ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लोगों का सम्मान – संजय गुलेरिया

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

भाजपा नेता व राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के वाइस चेयरमैन संजय गुलेरिया ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र जवाली के कोटला पहुंचे तो पूर्व मंत्री डॉक्टर हरवंस राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में लोगों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। उनकी ताजपोशी को लेकर उपस्थित लोग गदगद थे।

कार्यकर्ताओं का जोश देखकर संजय गुलेरिया का गला भर गया । उन्होंने कार्यकर्ताओं और समस्त जनता का उनके प्यार और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और मैं जनता का सेवक हूं और सदैव सेवक के रूप में कार्य करता रहूंगा।

शुक्रवार को संजय गुलेरिया ने सियूह गांव में पहुंचने पर पूर्व उपप्रधान बिंदु राणा के घर जाकर शिष्टाचार भेंट की। उसके बाद जोल, भाली, 32 मील, कोटला‌ होते हुए जवाली पहुंचे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ हरवंस राणा, मंडल अध्यक्ष जवाली उत्तम धीमान , जांगल पंचायत प्रधान चुन्नीलाल, उप प्रधान मनु, त्रिलोकपुर पंचायत प्रधान दुर्गादास व उप प्रधान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलज़ारीलाल, जीतराम शर्मा, राजेंद्र कुमार, सुभाष चंद, राजीव शक्ति, मिंटू, रमेश कुमार, पूर्व प्रधान शशि भटनागर, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, उप प्रधान मंगल सिंह, कुलदीप कायस्था, महेंद्र सिंह, ठाकुर रतन सिंह, रमेश चंद, रिकी, वरियाम आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...