मेडिकल काॅलेज चम्बा में पहली बार टॉर्टिकोलिस का सफल ऑप्रेशन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज चम्बा में चिकित्सकों ने पहली बार टॉर्टिकोलिस का सफल ऑप्रेशन किया है। सलूणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत भांदल के 12 वर्षीय बच्चे का प्राचार्य डाॅ. एसएस डोगरा की अगुवाई वाले चिकित्सीय दल ने यह सफल ऑप्रेशन किया। अब बच्चा मेडिकल काॅलेज चम्बा में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।

जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय यह बच्चा जन्म से ही टॉर्टिकोलिस रोग से पीड़ित था। कुछ दिन पहले यह बच्चा अपने अभिभावकों के साथ मेडिकल काॅलेज चम्बा की ओपीडी में पहुंचा था। जहां चिकित्सीय दल ने संपूर्ण परीक्षण करने के बाद उसका ऑप्रेशन करने का निर्णय लिया था। लिहाजा चिकित्सकों ने पहली बार मेडिकल काॅलेज चम्बा में इस तरह का सफल ऑप्रेशन किया है।

काॅलेज प्राचार्य डाॅ. एसएस डोगरा के बोल 

काॅलेज चम्बा के प्राचार्य डाॅ. एसएस डोगरा ने बताया कि चम्बा में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ऑप्रेशन में उनके साथ ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. वर्तिका शर्मा सहित एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों और ओटीए ने अहम भूमिका निभाई है।

क्या होता है टॉर्टिकोलिस रोग 

टॉर्टिकोलिस एक ऐसा रोग है जिसमें गर्दन की मांसपेशियों के कारण बच्चे का सिर मुड़ जाता है और एक तरफ ही झुका रहता है। यह आमतौर पर दर्द रहित रोग होता है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह काफी दर्दनाक भी होता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...