मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने लंज सीएसी के लिए उपलब्ध करवाई दवाएं, लोगों ने किया आभार व्यक्त

--Advertisement--

Image

शाहपुर, अंशुल दिक्षित

कोरोना का दौर चला हुआ है। ऐसे में समाज सेवी और स्वयं सेवी संस्थाएं लोगों के हितार्थ आगे आ रही हैं। इसी परिदृश्य में जाने-माने नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया भी आगे आए हैं। गांव लंज में भी वर्तमान में पाजिटिव मरीज हैं। इस गांव आज तक किसी ने सुध नहीं ली।

मगर मेजर विजय सिंह मनकोटिया इस काम के लिए सबसे पहले आगे आए और उन्होंने इस लडी में शाहपुर और उन्होंने लंज सीएचसी के लिए शाहपुर से दवाएं उपलब्ध करवाईं। गौरतलब है कि वर्तमान में लंज में भी कोरोना के मरीज सफर कर रहे हैं। लंज सीएचसी में कोरोना की दवाओं का स्टाक खत्म हो चुका था।

इसी को देखते हुए उन्होंने लंज सीएचसी के लिज दवाएं उपलब्ध करवाई हैं। के लिए उक्त किटें भेंट की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना का दौर चला हुआ है। लोग खौफजदा हैं। कई गरीब अपना इलाज करवाने में असमर्थ हैं। इसलिए हम सभी को चाहिए कि ऐसी मुश्किल घडी में लोगों का साथ दें। ग्रामीणों ने इसके लिए उनका आभार प्रकट किया है।

किटें बांटने के लिए गांव के युवा अरविंद पटियाला, हरबंस सिंह और ग्राम पंचायत लंज अप्पर के उपप्रधान सतिंदर सिंह ने भी विशेष योगदान दिया। उपप्रधान सतिंदर सिंह ने मेजर विजय स़िह मनकोटिया का विशेष आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...