मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- ऊना में सौर ऊर्जा से होगा 47 मेगावाट विद्युत उत्पादन

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भंजाल में सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हिमाचल प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है और ऊना जिले में कांग्रेस सरकार के सत्तासीन होने के उपरांत सबसे बड़ा सोलर प्रोजैक्ट 8 माह में तैयार होकर विद्युत उत्पादन कर रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक राकेश कालिया की मांग पर इस परियोजना को गगरेट में स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने दशकों उपरांत इस दृष्टि से कदम रखा कि सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक दोहन कर सकें। इसी कड़ी में आगामी 4 माह में ऊना प्रदेश का सबसे बड़ा जिला होगा। यहां 47 मैगावाट सौर परियोजना का उत्पादन शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य के रूप में विकसित करने का है। इस दृष्टिकोण से सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम का भी कायाकल्प करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम को 300 करोड़ रुपए इलैक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए मुहैया करवाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है तो आगामी समय में हिमाचल व युवाओं के भविष्य के हित में अधिक फैसले करने पड़ेंगे। ऐसे कड़े फैसलों से दिक्कत जरूर होगी लेकिन इससे प्रदेश का भविष्य सुनहरा और सुरक्षित होगा और 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विगत 4-6 माह से घटे राजनीतिक घटनाक्रम से प्रदेश आचार संहिता में फंसा हुआ है। आगामी 2-3 माह में सरकार हिमाचल के हित में और अधिक फैसले करने जा रही है, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। प्रशासनिक स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर पर भी फैसले लिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...