मिडिल स्कूल दुराना को हाई स्कूल करने की उठी मांग

--Advertisement--

Image

दुराना – राजेश शर्मा 

तहसील ज्वाली शिक्षा खंड कोटला के अधीनस्थ मिडिल स्कूल दुराना को हाई स्कूल करने की मांग करते हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा सहित एस एम सी प्रधान प्रताप सिंह, कैप्टन रक्षपाल राणा, पंचम शर्मा, मदन राणा, राधेश्याम शर्मा, राकेश शर्मा, पूर्व उप प्रधान चुनी लाल, अश्वनी चौधरी, संजना शर्मा, महिला मंडल प्रधान रीता शर्मा, डाक्टर सुरेन्द्र राणा आदि ने कहा कि मिडिल स्कूल दुराना में सरकार की ओर से तीन कमरे बने हैं जबकि कि स्थानीय जनता ने अपनी ओर से राशि एकत्रित करके दो और कमरों का निर्माण कार्य करवाया है।

अतः हाई स्कूल केलिए पर्याप्त भवन बनकर तैयार हो चुका है अब केवल इंतजार है कि कब सरकार की ओर से मिडिल स्कूल दुराना को हाई स्कूल का दर्जा मिले।

दुराना मिडिल स्कूल की मुख्य विशेषता यह है कि यहां पर पिछले कई सालों से मिडियम इंग्लिश में पढ़ाया जा रहा है।

अतः स्थानीय विधायक अर्जन ठाकुर सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की जाती है कि दुराना मिडिल स्कूल को हाई स्कूल का दर्जा दिया जाए।

ताकि मिडिल स्कूल दुराना में पड़ रहे स्कूली बच्चों को दसवीं कक्षा तक अंग्रेजी मिडियम की शिक्षा नियमित रूप से मिलती रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...

हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में...

JOA लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल...