मारुति सुजुकी में प्रशिक्षुओं के भरे जाएंगे 200 पद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसि) ने ट्रेनी प्रशिक्षुओं के 200 पद पुरुष वर्ग में अधिसूचित किए गए हैं।

यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 27 जनवरी को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा, 29 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 30 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय हरोली व 31 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय अम्ब में आयोजित होगा।

अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 20 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि कंपनी साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को प्रतिमाह 16 हज़ार 500 रुपये वेतन देगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा व अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...