मारकंडा नदी में डूबने से हरियाणा के दो व्यक्तियों की मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

15 घंटे के भीतर दूसरे दर्दनाक हादसे में मारकंडा नदी में डूबने से हरियाणा के नारायणगढ़ क्षेत्र के छोटा बिलासपुर के रहने वाले दो व्यक्तियों की मौत हो गई है।

ये हादसा, रविवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच का बताया गया है। मृतकों की पहचान 30 साल के रमन व 21 साल के गौरव के तौर पर की गई है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक ये दोनों ही बाइक पर सवार होकर पहले नाहन आए थे। इसके बाद पौड़ीवाला के नजदीक मारकंडा नदी में नहाने उतर गए।

शवों को बरामद करने के बाद पुलिस ने इन्हें पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।

बता दें कि शनिवार रात करीब पौने 12 बजे कालाअंब मार्ग पर बाइक व ट्रक की टक्कर में संगडाह के लगनू गांव के रहने वाले 25 वर्षीय रामेश्वर शर्मा की मौत हो गई थी। मृतक युवक कालाअंब से डयूटी के बाद घर वापस लौट रहा था।

रविवार सुबह हरिपुरधार के नजदीक हरियाणा के पर्यटकों की कार के खाई में गिरने के कारण चार लोग जख्मी हो गए थे। ये पर्यटक हरियाणा के यमुनानगर से हरिपुरधार घूमने के लिए आए थे।

उधर, एसपी ओमापति जमवाल ने मारकंडा नदी में डूबने से हरियाणा के दो व्यक्तियों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक हरियाणा के नारायणगढ़ के छोटा बिलासपुर के रहने वाले थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...