माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे अनुराग ठाकुर, रामनवमी के अवसर पर किए माता के दर्शन

--Advertisement--

ऊना, 17 अप्रैल – अमित शर्मा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रामनवमी के पवित्र पावन अवसर पर माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और माता की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए पावन पिंडी के दर्शन किए। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।

अनुराग ठाकुर ने देश भर के युवाओं में धर्म के प्रति आई जागृति को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विकास के साथ-साथ विरासत को भी संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई और हर पात्र महिला तक उसका लाभ भी सुनिश्चित किया। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने के ऐलान पर भी जमकर लताड़ लगाई।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने देशवासियों को जहां रामनवमी की बधाई दी वहीं युवा वर्ग का धर्म के प्रति विशेष रूप से रुझान बढ़ने को सकारात्मक भी बताया। उन्होंने कहा कि आज देश के सभी मंदिरों को विशेष रूप से संवारकर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है। जिसके चलते प्रतिवर्ष विदेश से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां पर आ रहे हैं और देश में रोजगार और रोजगार के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति को विशेष रूप से सम्मान प्रदान करने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई चाहे वह उज्ज्वला योजना हो, शौचालय बनाकर देने की बात हो या फिर देश में चार करोड़ घर बनाकर देना हो, जिनमें से तीन करोड़ सीधे तौर पर बहनों के नाम पर हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन योजना के तहत महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए 23 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने का ऐलान किया था।

सरकार का गठन होने के 14 महीने बाद भी किसी भी महिला को 1500 रुपए नहीं दिए जा सके। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि जिस काम को पहले ही कैबिनेट में करने का फैसला लिया गया था उसे 14 महीने बाद भी लागू क्यों नहीं किया जा सका।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...