माता-पिता के साथ जा रहे सात वर्षीय बच्चे को कार ने कुचला, मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

जिला ऊना के अम्ब ऊना सड़क मार्ग के पैरा गांव में एक कार की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बडुही उपमंडल अंब के अंतर्गत पड़ते ग्राम भैरा में कार की टक्कर लगने के कारण सात साल के बच्चे की मौत हो गई, जिसकी पहचान मोनू पुत्र राम नरेश हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई हैं।

मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे के करीब भैरा गांव में ऊना की तरफ से एक सफेद रंग की कार ने सड़क किनारे चलते हुए अन्‍य राज्य के कामगारों के बच्चे को टक्कर मार दी। कार चालक ने जैसे ही टक्कर मारी बच्चा उसी समय दम तोड़ गया, जबकि कार चालक ने अपनी गाड़ी वहां से भगा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति बहुत तेज थी और बच्चा अपने माता-पिता जो कि मजदूरी को जा रहे थे, के साथ अपने छोटे भाई और बहन के साथ जा रहा था। कार ने गलत दिशा में जाकर बच्‍चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के साथ ही बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और कार चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सड़क मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि बच्चे को टक्कर मारकर भागने वाले कि जल्द पता चला सके।

एसपी ऊना अर्जित सेन में मामले की पुष्टि की। उन्‍होंने बताया पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...