मां चिंतपूर्णी दर्शन से पहले ही त्याग दिए प्राण, मंदिर की सीढ़ियां पर आया हार्ट अटैक

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान जतिंद्र  कुमार (40) पुत्र अशोक कुमार, निवासी जंडियाला, अमृतसर के रूप में हुई है। चिंतपूर्णी पुलिस ने मामले को लेकर परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार,जतिंद्र कुमार अपने परिवार के साथ शनिवार सुबह लगभग 6 बजे मां चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक वह गिर पड़े। अचेत अवस्था में जतिंद्र कुमार को  परिवार और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी अंब वसुधा सूद के बोल 

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि मां चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे अमृतसर के एक श्रद्धालु की मौत हुई है।  पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है। मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यह घटना धार्मिक स्थलों पर स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की आवश्यकता को भी उजागर करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...