महिलाओं से छेड़छाड़ व अश्‍लील वीडियो भेजने का मोस्‍ट वांटेड आरोपित नेपाल सीमा से गिरफ्तार, धर्मशाला निवासी है शातिर

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसपाल 

कांगड़ा पुलिस ने महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ करने, अश्लील वीडियो भेजने व गाली गलौज करने वाले मोस्ट वांटेड को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है।

आरोपित के खिलाफ प्रदेश के 25 थानों में मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपित को उत्तराखंड के टनकपुर गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपित अजय कुमार सिद्धपुर तहसील धर्मशाला का रहने वाला है।

आरोपित ने 11 साल सेना में नौकरी भी की है। अजय को पकड़ने के लिए गठित की गई टीम पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा के संपर्क में थी।

थाना प्रभारी कांगड़ा विजय शर्मा ने बताया कि आरोपित हर बार वारदात को अंजाम देने के बाद उत्तराखंड के टनकपुर से नेपाल भाग जाता था और वहां एक दो माह रहने के बाद धर्मशाला लौट आता था।

कांगड़ा में कुछ दिन पहले दो बहनों ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच आरंभ की तो आरोपित की लोकेशन उत्तराखंड में मिली थी। उन्होंने बताया कि एसपी कांगड़ा के निर्देश पर एक टीम उत्तराखंड भेजी थी।

उत्तराखंड में भी आरोपित लोकेशन बदल रहा था। चार दिन के इंतजार के बाद अजय कुमार उत्तराखंड में नेपाल सीमा के पास टनकपुर गांव में पुलिस के हत्थे चढ़ा।

आरोपित युवतियों व महिलाओं से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती करता था। आरोपित अपनी पहचान सेना में अधिकारी के रूप में देता था और इस कारण महिलाएं व युवतियां उसके झांसे में आ जाती थीं।

आरोपित महिलाओं व युवतियों से मोबाइल फोन नंबर लेकर उनके फोटो मंगवाता था और यहीं से ब्लैकमेल करने का खेल शुरू करता था।

हालांकि कुछ युवतियां व महिलाएं समाज के डर से आगे नहीं बोल पाती थी और उसकी मांग को पूरी करती थी। कुछ महिलाओं व युवतियों ने आरोपित के खिलाफ मामले दर्ज करवाए थे।

कांगड़ा पुलिस ने आरोपित को शनिवार को कांगड़ा न्यायालय में पेश किया और यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...