महिलाओं के कौशव विकास के लिए उचित कदम उठाएं जायेंगे – रेखा शर्मा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा, रेखा शर्मा ने कहा कि महिलाओं के कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण पर विशेष बल दिया जाएगा ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ हो सके।

धर्मशाला के सतोवरी में महिला आयोगों की परिसंवाद बैठक के समापन पर बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने कहा कि महिला आयोगों को शक्तियां प्रदान करेन की दिशा में उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में महिला आयोग बहुत ही बेहतर तरीके से महिलाओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग भी समय-समय पर मार्गदर्शन सुनिश्चित कर रहा है।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव एकता काप्टा ने राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।

महिला बाल विकास विभाग की निदेशक राखी काहलों ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध निपटारा किया जा रहा है।

इससे पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदुबाला ने राष्ट्रीय महिला आयोग एवं सभी राज्यों के आयोगों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, सदस्यों और सदस्य सचिवों का स्वागत किया। उन्होंने इस दो दिवसीय परिसंवाद को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग का धन्यवाद भी किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...