
नालागढ़, सुभाष चंदेल
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दूंन मण्डल की बैठक शनिवार को बददी में अध्यक्ष ममता भारद्वाज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें हल्के के विधायक परमजीत सिंह पम्मी व महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरण कौंडल व जिला महामंत्री उर्मिला शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुई।
उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की जिससे हर वर्ग की महिला को लाभ मिला। जिससे अब देश की महिला हर क्षेत्र में आगे है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा किरण कौंडल ने सगठन की दृष्टि से आगामी कार्यक्रमो का विस्तार से बखान किया।तथा हर बूथ पर कमेटियां बनाये।अधिकसे अधिक महिलाओं को जोड़े। और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम लोगो को बताए।ताकि सभी को लाभ मिले। मण्डल अध्यक्ष ममता भारद्वाज ने मण्डल की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।तथा आगामी चुनावों में महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी अमृत पाल कौर, नप बददी की प्रधान उर्मिल चौधरी,पर महामंत्री अंजू भंडारी,रानी चौधरी, बीडीसी मेम्बर भटौली कलां पुष्पिंद्र कौर,कोषाध्यक्ष बेअन्त मेहता,रंजना ठाकुर,सुशीला मेहता,जिला उपाध्यक्ष सलमा बेगम,सीता ठाकुर,सीमा राय,बिमला पाल,संतोष कुमारी,दर्शना, बीडीसी मेम्बर नन्दपुर मंजीत कौर, कुसुमलता, पूनम देवी,कृष्णा देवी,गोमा देवी,बबली देवी,गुरमैल चौधरी,कृष्ण कौशल, महामंत्री कश्मीरी लाल धीमान व अन्य उपस्थित रहे।
