महाकाल ब्लॉक के मुंगल गांव में निमोनिया पर जागरूकता शिविर का आयोजन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आज दिनांक 3 जनवरी 2024 को “द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के मुंगल गांव में 22 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई और साथ में एड्स जैसी ख़तरनाक बीमारी के बारे में जागरूक किया गया। इस शिविर में लाभार्थीयों के लैब टेस्ट जैसे की शुगर, कोलेस्ट्रॉल, खून की जाँच इत्यादि किये गये।

चिकित्सक ने लोगों को निमोनिया के बारे में जागरूक किया कि निमोनिया एक प्रकार का संक्रमण है, जो आमतौर पर बैक्टीरिया, वायरस या फंगी के कारण हो सकता है। निमोनिया से एक या दोनों फेफड़ों में सूजन व लालिमा हो जाती है और जिससे सांस लेने की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है। चिकित्सक ने निमोनिया से बचने के लिए क्या -क्या सावधानी रखनी है इसके बारे में विस्तार से बताया।

ये रहे उपस्थित

जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सिकंदर अली, चिकित्सक अंकुर व अन्य साथी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...