शिमला-धर्मशाला हाईवे पर फिर लगाए पत्थर, रेहड़ी और चूल्हा; अब परेशानी बनने लगा मंगरोट भूमि विवाद

--Advertisement--

शिमला-धर्मशाला हाईवे पर फिर से एक शख्स ने पत्थर, रेहड़ी और चूल्हा लगा लिया है। मंगरोट भूमि विवाद अब लोगों के लिए परेशानी बनने लगा है। शख्स भूमि को अपना बताने का दावा कर रहा है।

हिमखबर डेस्क

शिमला-धर्मशाला हाईवे पर मंगरोट में भूमि विवाद अब लोगों के लिए परेशानी बनता जा रहा है। हाईवे की आठ बिस्वा भूमि पर दावा करने वाले व्यक्ति ने बुधवार सुबह ही फिर से वहां पत्थर, रेहड़ी और चूल्हा लगा दिया।

मंगलवार को भी व्यक्ति ने हाईवे की लेन को बाधित किया था। हालांकि  एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग ने राजनकांत शर्मा को हाईवे को अवरुद्ध करने के लिए धारा एक नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में हाईवे को खाली करने और जवाब दायर करने को कहा है। लेकिन रजनकांत ने बुधवार को फिर से हाईवे पर रेहड़ी, पत्थर और चूल्हा लगा दिया।

भूमि को अपना बताने वाले राजनकांत ने दावा किया है कि प्रशासन ने उसे पहले शहर में किसान भवन के पास खोखा लगाने की अनुमति थी, लेकिन अब उसे हटाने को कहा। इस कारण उसे मंगरोट में अपनी भूमि पर कब्जा करना पड़ा है।

बता दें कि दिसंबर 2022 में उच्च न्यायालय के आदेश पर मंगरोट में हाईवे के किनारे से राजन कांत शर्मा का खोखा हटाया गया था। इसके बाद से ही भूमि विवाद शुरू हो गया। राजनकांत शर्मा ने तब राजमार्ग उसकी भूमि से होकर गुजरने का दावा किया था और उस पर खोखा लगा दिया, जिसे हटाने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

मामले में कोई परिणाम नहीं निकला, इस पर राजनकांत ने मार्च माह में फिर से खोखा लगा दिया। तब प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निशानदेही के आश्वासन पर राजनकांत ने खोखा हटाया था।

इसके बाद निशानदेही की गई, जिसमें राजमार्ग की आठ बिस्वा भूमि निजी पाई गई। लेकिन यह भूमि राजनकांत को नहीं मिली। लोक निर्माण विभाग फिर से निशानदेही कराने की बात कर रहा है जबकि राजनकांत भूमि वापस करने या रोजगार के लिए किसी और जगह भूमि देने की मांग कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...