महंगाई, भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर 18 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी युवा कांग्रेस

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आगामी 18 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा काँग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि युवा कांग्रेस पहले भी इन मुद्दों को लेकर विधानसभा व ब्लॉक स्तर पर धरने प्रदर्शन कर चुकी है लेकिन सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को भी उन्होंने लोगों खासकर युवाओं की आकांक्षाओं के बिल्कुल विपरीत करार दिया।

भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में किसी भी वर्ग को राहत नहीं दी गयी है इस बजट ने सभी को निराश किया है। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को होंने वाले विधानसभा घेराव में प्रदेश भर से शिमला पहुंचने वाले कार्यकर्ता चैड़ा मैदान में इक्कठा होंगे, जहां शीर्ष नेतृत्व के संबोधन के बाद विधानसभा की ओर कुच किया जाएगा।

इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीवी श्रीनिवास व राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लुवरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर पूछे गए प्रश्न पर निगम भंडारी ने कहा कि विधानसभा घेराव के बाद अभियान की शुरुआत की जाएगी व ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...