मला में कानूनी जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

आज दिनांक 23 मई 2022 को जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ग्राम पंचायत मला में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत प्रधान सुनील कुमार की अध्यक्षता में किया गया ।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विजयलक्ष्मी द्वारा लीगल एड के बारे बताया गया । उन्होंने बताया कि अगर किसी भी महिला को वकील की आवश्यकता हो तो वो लीगल ऐड धर्मशाला में निशुल्क वकील पा सकती है ।

कार्यक्रम में आई वकील बॉबी मराठा द्वारा घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो व अन्य कानूनों पर एक समझ बनाई गई। कार्यक्रम में जागोरी द्वारा चलाई जा रही नारी अदालत के बारे में बताया ।

पंचायत प्रधान सुनील कुमार ने जागोरी का धन्यवाद किया और कहा की इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का समय समय पर होना आवश्यक है और भविष्य में संस्था के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया ।

इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर व समुदाय के 110 लोगों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...