मनेई पंचायत में फेरीवालों के आने पर रोक

--Advertisement--

मनेई/शाहपुर – अमित शर्मा

पुलिस थाना शाहपुर के तहत पंचायत मनेई की पंचायत प्रधान निशा देवी ने कहा कि आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर बिना अनुमति और पंजीकरण के आने वाले प्रवासी फेरी वालों व मांगने वालों पर पंचायत मनेई ने पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।

पंचायत द्वारा सभी अपने चुने हुए पंचों से भी कहा कि अपने-अपने वार्ड में जो भी कोई व्यक्ति बिना परमिशन आता है या ठहर रहा है, उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें, जिस भी व्यक्ति के घर में कोई प्रवासी पर व्यक्ति ठहरता है, वह घर वाला व्यक्ति भी पंचायत तथा पुलिस को सूचित करें।

उन्होंने बताया कि मनेई पंचायत पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत आती है। सभी प्रवासियों को पंचायत कार्यालय में अनुमति लेकर पुलिस चौकी में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।

अगर कोई प्रवासी बिना अनुमति या पंजीकरण पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर करवाई की जाएगी। उन्होंने पंचायत निवासियों से भी इसके लिए सहयोग करने की उसके अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...