बलेरा की बेटी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

--Advertisement--

बलेरा/चम्बा – भूषण गुरुंग

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा की अनामिका ने अंडर 19 वर्ग की जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में आयोजित हुई।

अनामिका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक व 3000 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीता है। यह छात्रा हमीरपुर में होने जा रही राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में जिला चंबा का प्रतिनिधित्व करेगी। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

प्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और अनामिका को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस जीत के लिए छात्रा सहित विद्यालय के पूरे स्टाफ, खेल कूद कोर समिति, टीम मैनेजर और अभिभावकों की मेहनत को श्रेय दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...