मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार, अन्य दो महिलाएं रेस्क्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मामले में पंजाब के कपूरथला की एक 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला मनाली बस अड्डे व आसपास देह व्यापार चला रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला को सिमसा के पास से गिरफ्तार किया गया है। महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 व अनैतिक तस्करी (रोकथाम) की धारा 4 और 5 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके साथ ही परिश्चम बंगाल व कोलकाता की दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। महिलाओं ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी महिला उन्हें साफ-सफाई के काम के लिए मनाली लाई थी, लेकिन यहां पर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...