मनवाल की टीम ने जीती पहली सरोज मैमोरियल वालीवाल प्रतियोगिता

--Advertisement--

लंज – निजी संवाददाता 

लंज में पहली सरोज देवी मेमोरियल वालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्यातिथि के रूप सरोज देवी के पति तिलक राज ने शिरकत की उन्होने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 15000 रूपये व खिलाडियों के लिए रिफ्रेशमेंट करवाई वहीं।पूर्व सुपरिडेंट इंद्रजीत चौधरी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 2100 रूपये दिए।

इस प्रतियोगिता में पंजाव व हिमाचल प्रदेश की 18 टीमों ने भाग लिया‌। प्रतियोगिता का फाईनल मुकावला मनवाल (पंजाब) की टीम व हमीरपुर की टीम के विच खेला गया। जिसमें मनवाल की टीम ने हमीरपुर की टीम को कडे मुकावले में हराकर विजेता वनने का गौरव हासिल किया।

विजेता टीम को 9100 रूपये के साथ विजेता ट्राफी, उप विजेता टीम को 6100 रूपये व उप विजेता ट्राफी देकर सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर विकास कुमार, अमन कुमार, विशाल, अमर सिंह चौधरी, विनोद चौधरी, डाक्टर संगम चौधरी, इंद्रजीत चौधरी, जगदीश चंद, हरवंस लाल, प्रवीन कुमार सहित से गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...