मतदान के दो घंटे बाद 106 वर्षीय बीरू राम का निधन

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

उपमंडल अंब की पंचायत राजपुर जस्वां के सलहाणा गांव के 106 वर्षीय मतदाता बीरू राम की मतदान के लगभग दो घंटे बाद मौत हो गई। उन्होंने वीरवार दोपहर बाद 2:30 बजे विधानसभा चुनाव के लिए मोबाइल बूथ के माध्यम से मतदान किया था और अपराह्न 4:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

बीरू राम का स्वास्थ्य एक दिन पहले तक पूरी तरह ठीक था। वीरवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी, जिससे उनका निधन हो गया। उनके तीन बेटे, एक बेटी, तीन पोते, दो पोतियां, दो पड़पोते और पांच पड़पोतियों हैं। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

106 वर्षीय वनतो देवी ने डाला वोट

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर की पंचायत जगनोली की 106 वर्षीय वृद्धा वनतो देवी ने घर पर बैलेट पेपर से मतदान किया। निर्वाचन विभाग की टीम ने उनके घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान वनतो देवी ने लोकतंत्र के पर्व में शरीक होने की खुशी जताई। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली डबल डेथ केस: CWC ने लिया संज्ञान, पुलिस से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा के थाना जवाली के तहत आने...

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार–2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 10 जुलाई तक करें स्व-नामांकन

चम्बा - भूषण गुरुंग उप-निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) ने जानकारी...

मणिमहेश यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त संदीप कुमार ने दिए अहम निर्देश

मणिमहेश यात्रा–2026 के सफल संचालन को लेकर समीक्षा बैठक...