मतदान केन्द्रों की सूचियों के सम्बन्ध में अपनी कोई आपत्ति / परामर्श करे प्रस्तुत

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 11 जुलाई – राजीव जस्वाल

जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) निपुण जिन्दल ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला काँगड़ा के 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 6-नूरपुर, 7-इन्दौरा (अनुसूचित जाति), 8-फतेहपुर, 9-जवाली, 10-देहरा, 11-जसवां प्रागपुर, 12-जवालामुखी, 13-जयसिंहपुर (अनुसूचित जाति), 14-सुलह, 15-नगरोटा, 16-काँगड़ा, 17-शाहपुर, 18-धर्मशाला, 19-पालमपुर तथा 20-बैजनाथ (अनुसूचित जाति) में मतदान केन्द्रों की सूचियाँ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 25 के प्रावधानानुसार 7 जुलाई, 2022 को प्रारूप में प्रकाशित कर दी गई थीं।

प्रारूप में प्रकाशित मतदान केन्द्रों की सूचियाँ 7 जुलाई, 2022 से 13 जुलाई, 2022 तक कार्यालय समय के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय, काँगड़ा, जिला के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवम् उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) व समस्त तहसीलों व उप-तहसीलों के कार्यालयों में जनसाधारण के निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी।

इसके अतिरिक्त उपरोक्त मतदान केन्द्रों की सूचियाँ मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, शिमला की विभागीय वेबसाईट  https://ceohimachal.gov.in    पर भी देखी जा सकती हैं।

उन्होंने जिला काँगड़ा के समस्त नागरिकों से अपील की है कि, यदि वे मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में अपनी कोई आपत्ति / परामर्श प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो वे अपना अभ्यावेदन उपरोक्त समस्त स्थानों में दिनाँक 13 जुलाई, 2022 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...